India Muslim Jansankhya 2018 mein Kitni Hai

India Muslim Jansankhya 2018 mein Kitni Hai 
India Muslim Jansankhya 2018 mein Kitni Hai
India Muslim Jansankhya 2018 mein Kitni Hai 

 भारत में मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि दर क्या है ? आज़ादी से लेकर अब तक भारतीय मुसलमानों की जनसंख्या कितना बढ़ा है ? भारत के किस राज्य में कितने प्रतिशत मुसलमानों की जनसंख्या है ?
भारत और दुनिया में कुल कितने मुस्लिम हैं ? क्या कभी मुस्लिम आबादी भारत में हिंदू आबादी के बराबरी कर सकता है ? सभी प्रश्नों के अगर आप उत्तर चाहते हैं तो इस लेख को उस समय देकर आखिर तक ज़रूर पढ़ें !

भारत में मुसलमानों की जनसंख्या

भारत सरकार के जनगणना के अनुसार, भारत के कुल प्रतिशत में मुसलमानों की जनसंख्या  
  • 1951-9.8%
  • 1961-10.69%
  • 1971-11.21%
  • 1981-11.35%
  • 1991-12.61%
  • 2001-13.4%
भारत में मुसलमानों की जनसंख्या 1951 में 9.8 प्रतिशत था जो बढ़ कर वर्ष 2011 जनगणना में 14.23 प्रतिशत हो चुका है ! भारत में हिंदुओं की जनसंख्या वर्ष 1951 में 84.1 प्रतिशत था जो घट कर 2011 के जनगणना में 79.80 प्रतिशत हो चुका है !
जनगणना 2011 के अनुसार, भारत (1,210,193,422) में मुसलमानों की कुल आबादी 17.22 करोड़ है, जो भारत की जनसंख्या का 14.23% है !

भारत मे मुस्लिम जनसंख्या के बारे में, शायद आप यह नहीं जानते होंग

  • भारत दुनिया का सबसे तीसरा बड़ा मुस्लिम आबादी का देश है!
  • दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम अल्पसंख्यकआबादी वाला देश भारत है !
  • भारत से ज्यादा मुस्लिम जनसंख्या वाला देश दुनिया में सिर्फ दो हैं - इंडोनेशिया और पाकिस्तान  !
  • भारत के तीन राज्यों में मुस्लिम आबादी सब से ज्यादा है - उत्तर प्रदेश - 3.07 करोड़ (19.3%), पश्चिम बंगाल - 2.02 करोड़ (25%) और बिहार - 1.37 करोड़ (16.9%) !
  • अमेरिकी थिंक-टैंक पिऊ (PEW) के अनुसार भारत में साल 2050 तक मुसलमानों की कुल जनसंख्या बढ़कर 31.1 करोड़ तक हो सकता है !
  • भारत के 47 % मुसलमान मुख्यतः उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार राज्य में रहते हैं ! 
  • दुनिया के 10% मुसलमान भारत में रहते हैं! 
  • सर्वाधिक मुस्लिम जनसंख्या प्रतिशत वाला केंद्रशासित प्रदेश  लक्षद्वीप - 61,981 - 96.2%
  • सर्वाधिक मुस्लिम जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य - जम्मू और कश्मीर - 8,570,916 - 68.3% उसके बाद असम - 10,659,891 - 34.2% है ! 
  • सर्वाधिक मुस्लिम जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश - 38,519,225 - 19 .3%  है ! 

भारत मे मुस्लिम जनसंख्या 2018

2011 में हुई जनगणना के अनुसार, भारत मे मुस्लिम जनसंख्या 17.22 करोड़ है, जो कि भारत के जनसंख्या का 14.23 फ़ीसद होता है और भारत में मुस्लिमों का जनसंख्या वृद्धि दर 24.6% है ! यानि कि हर दस सालों में 24.6% मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ जाता है !
अगर आप अन्दाज़ा लगाएं तो 2011 और 2018 के बीच 7 सालों का समय गुजर चुका है, इन 7 सालों 14-16% तक जनसंख्या बढ़ सकता है यानि कि 17.22 करोड़  में 2 से 3 करोड़ की आबादी को जोड़ सकते हैं लेकिन सिर्फ यह एक अनुमान है 2021 में होने वाले जनगणना के अनुसार ही सही तथ्य सामने आएगा !

2021 का जनगणना अब तक के सभी जनगणना से थोड़ा अलग होगा जिसमें परिशुद्धता व शुद्धता ज्यादा होगा क्योंकि पहली बार आधार कार्ड का उपयोग होने जा रहा है !

भारत में मुसलमानों की जनसंख्या - राज्य एवं केंद्र

शासित प्रदेशों के अनुसार

India me muslim jansankhya kitni hai



  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - 915 - 8.4%
  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना - 128,661 - 9.6%
  • अरुणाचल प्रदेश - 27,652 - 2.0%
  • असम - 10,659,891 - 34.2%
  • बिहार - 17,542,984 - 16.9%
  • चंडीगढ़ - 50,625 - 4.8%
  • छत्तीसगढ़ - 510,804 - 2.0%
  • दादरा और नगर हवेली - 13,028 - 3.8%
  • दमन और दीव - 18,947 - 7.8%
  • दिल्ली - 2,161,167 - 12.9%
  • गोवा - 122,449 - 8.4%
  • गुजरात - 5,857,212 - 9.7%
  • हरियाणा  - 1,774,716 - 7.0%
  • हिमाचल प्रदेश - 150,843 - 2.2%
  • जम्मू और कश्मीर - 8,570,916 - 68.3%
  • झारखंड - 4,780,104 - 14.5%
  • कर्नाटक - 7,885,861 - 12.9%
  • केरल - 8,881,122 - 26.6%
  • लक्षद्वीप - 61,981 - 96.2%
  • मध्य प्रदेश - 4,791,439 - 6.6%
  • महाराष्ट्र - 12,922,892 - 11.5%
  • मणिपुर - 228,627 - 8.4%
  • मेघालय - 130,416 - 4.4%
  • मिज़ोरम - 15,274 - 1.4%
  • नागालैंड - 49,515 - 2.5%
  • ओडिशा - 922,842 - 2.2%
  • पांडिचेरी - 75,912 - 6.1%
  • पंजाब - 526,380 - 1.9%
  • राजस्थान - 6,244,512 - 9.1%
  • सिक्किम - 9723 - 1.6%
  • तमिलनाडु - 4,256,199 - 5.9%
  • त्रिपुरा - 315,709 - 8.6%
  • उत्तर प्रदेश - 38,519,225 - 1 9 .3%
  • उत्तराखंड - 1,406,229 - 13.9%
  • पश्चिम बंगाल - 24,663,889 - 27.0%

Duniya Aur India me Muslim Jansankhya kitni hai


हमारे पाठक बार-बार हमें ईमेल करके पूछते हैं कि पूरी दुनिया में मुसलमानों की जनसंख्या कितनी है ? दोस्तों, आपको मैं बताना चाहता हूं कि दुनिया में कितने मुस्लिम हैं ? हर साल इसकी जनगणना करना मुमकिन नहीं होता है, किसी भी अंतर्राष्ट्रीय संस्था के लिए !
दुनिया में मुसलमानों की आबादी वर्ष 2015 में 180 करोड़ था जो यह दो-तीन वर्षों में कुछ और बढ़ गया होगा ! इस्लाम धर्म मानने वाले को मुसलमान कहते हैं ! इस्लाम दुनिया का दूसरा बड़ा धर्म है !
विकिपीडिया के डाटा के अनुसार, मई 2018 तक दुनिया की जनसंख्या 762 करोड़ (सभी धर्मों से) है ! 2015 में हुए सर्वे के अनुसार दुनिया में मुसलमानों की आबादी 24 प्रतिशत था ! दुनिया के 10% मुसलमान भारत में रहते हैं !

मुस्लिम आबादी वाला सर्वाधिक 5 शीर्ष देश

  1. इंडोनेशिया - 204,847,000 - 12.65%
  2. पाकिस्तान - 195,097,000 - 11.00%
  3. भारत - 172,245,158 - 10.97%
  4. बांग्लादेश - 148,607,000 - 9.18%
  5. मिस्र - 80,024,000 - 4.94%
यह सत्य है कि भारत में तेजी से जनसंख्या वृद्धि हो रहा है, भारत के उन राज्यों में जनसंख्या वृद्धि दर ज्यादा है जहां पर शिक्षा का स्तर सबसे कम है ! अगर धर्म के अनुसार देखा जाए तो मुसलमानों में शिक्षा का प्रतिशत कम है यही असली कारण है कि मुसलमानों की जनसंख्या भारत में तेजी से बढ़ रहा है !
सारांश - भारत में कुल मुस्लिम जनसंख्या 17.22 करोड़ है (2011) जबकि दुनिया में मुसलमानों की कुल जनसंख्या 180 करोड़ (2015) है ! भारत एवं दुनिया में मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रहा है, ताज़ा अपडेट पाने के लिए समय-समय पर इस पेज पर विजिट करते रहें !

Previous
Next Post »

Feedback Of Trump On Supporting The Saudi Sovereign Over Khashogi's Brutal Assassination

Criticism Of Trump On Supporting The Saudi Sovereign Over Khashogi's Brutal Assassination (Lalit K. Jha) Washington, November 21...