Un Elect Five New non Permanent Member Countries For Security Council

यूएन सुरक्षा परिषद में पांच नए सदस्य चुने गए, जानिए कौन-कौन देश हुए शामिल

यूएन सुरक्षा परिषद में पांच नए सदस्य चुने गए, जानिए कौन-कौन देश हुए शामिल
UN ने सुरक्षा परिषद में पांच नए सदस्य देशों को निर्वाचित किया। सदस्य देशों में बेल्जियम, डोमिनिकन रिपब्लिक, जर्मनी, इंडोनेशिया, द. अफ्रीका शामिल

संयुक्त राष्ट्र (एएफपी)। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सुरक्षा परिषद में पांच नए सदस्य देशों को निर्वाचित किया। निर्वाचित किए गए पांच सदस्य देशों में बेल्जियम, डोमिनिकन रिपब्लिक, जर्मनी, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। ये सभी देश दो साल की अवधि के लिए सुरक्षा परिषद में गैर-स्थायी सदस्य के तौर पर चुने गए।

किसको कितने मत मिले
संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने बैलेट पेपर से मतदान किया। जर्मनी और  डोमिनिकन रिपब्लिक को 184-184 मत मिले, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 183 मत मिले। वहीं, बेल्जियम को 181 और इंडोनेशिया को 144 मत मिले।

ये हैं स्थायी देश
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं, जिनमें पांच स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य देश हैं। पांच देश ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका स्थायी सदस्य हैं। शेष 10 अस्थायी सदस्यों में से आधे का हर साल चुनाव किया जाता है। इन 10 अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा दो वर्षों के कार्यकाल के लिए किया जाता है। 

10 सीटों का बंटवारा 
बता दें कि 10 अस्थायी सीट पांच क्षेत्रीय समूहों के बीच बंटी हैं। अफ्रीका के लिए तीन सीटें, एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए दो सीटें,  लैटिन अमेरिका और कैरीबियाई के पास एक-एक सीट , दो सीटें पश्चिमी यूरोप और अन्य के लिए। पूर्वी यूरोपीय समूह के पास एक सीट है।

Donald Trump Hosts Japan Pm Five Days Before Summit With Kim Jong Un

Previous
Next Post »

Feedback Of Trump On Supporting The Saudi Sovereign Over Khashogi's Brutal Assassination

Criticism Of Trump On Supporting The Saudi Sovereign Over Khashogi's Brutal Assassination (Lalit K. Jha) Washington, November 21...